फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The reputation of ministers will also be at stake along with the BJP candidate.

Shahjahanpur News: भाजपा प्रत्याशी के साथ दांव पर रहेगी मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी

Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
The reputation of ministers will also be at stake along with the BJP candidate.

विज्ञापन

शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं। राजनीतिक दल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। शाहजहांपुर से तीन मंत्री होने की वजह से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें लगी हुईं हैं। प्रत्याशी की हार-जीत से लोग मंत्रियों की प्रतिष्ठा को भी जोड़कर देख रहे हैं।

शाहजहांपुर लोकसभा सीट को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा ने जहां अरुण सागर को फिर टिकट दिया है वहीं सपा ने राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। गठबंधन के कारण कांग्रेस सपा प्रत्याशी की जीत के लिए जोर लगा रही है। पहला मौका है जब कांग्रेस ने शाहजहांपुर लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।
विज्ञापन

2014 में भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज ने लोकसभा चुनाव जीता था। तब पार्टी के पास सिर्फ नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लहर में जिले की छह में से पांच सीटों पर जीत हासिल हुई थी। सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 2019 के चुनाव में कृष्णाराज का टिकट काटकर अरुण कुमार सागर को दिया गया और उन्होंने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जितिन प्रसाद को भी कैबिनेट में शामिल कर लिया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अभूतपूर्व रहे। सभी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। इसका तोहफा भी जिले को मिला जब तीन-तीन मंत्रियों ने योगी मंत्रिमंडल में जगह बनाई। सुरेश कुमार खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री बने जबकि जितिन प्रसाद को लोक निर्माण विभाग मिला। जेपीएस राठौर को सहकारिता राज्यमंत्री बनाया गया। अब इन मंत्रियों पर लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाने का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed