{"_id":"6803f5106ff342e93f079a17","slug":"the-project-team-will-check-the-resources-of-547-basic-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142007-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेसिक के 547 स्कूलों के संसाधनों की जांच करेगी परियोजना की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेसिक के 547 स्कूलों के संसाधनों की जांच करेगी परियोजना की टीम
Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कंपोजिट व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पैरामीटर की स्थिति को परखने के लिए राज्य परियोजना की टीम आएगी। जिले के 547 विद्यालयों का ऑडिट के लिए चयन किया गया। टीम स्कूल में उपलब्ध संसाधन और जरूरत वाली चीजों की पड़ताल करेगी। पैरामीटर को जुटाने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया है।
जनपद में बेसिक के 2720 स्कूलों का संचालन होता है। इन विद्यालयों में गत वर्ष तीन लाख 23 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलता है। जनपद के 20 प्रतिशत स्कूलों में निपुण ऑडिट कराने की तैयारी हो गई है। राज्य परियोजना से आए निपुण ऑडिट की 21 पेज की बुकलेट को 547 स्कूलों में भेजा गया है। इसके जरिये ऑडिट के लिए व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
शिक्षकों की मानें तो ऑडिट टीम विद्यालय का कायाकल्प, मैदान, रसाेई, शौचालय, साफ-सफाई, खेलकूद, नामांकन, एमडीएम आदि की जानकारी लेगी। स्कूल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत संसाधनों की जरूरत पर ध्यान दिया जाएगा, जिसे बाद में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
टीम गठित, जल्द ही स्कूलों में होगा ऑडिट
-जनपद में स्कूलों के ऑडिट के लिए राज्य परियोजना की टीम का गठन कर लिया गया है। टीम जल्द ही ऑडिट करने के लिए यहां आएगी। बताते हैं कि स्कूलों की आकस्मिक जांच के लिए टीम बिना बताए ही आएगी।
-- -- --