{"_id":"58a700a64f1c1bd257d854cb","slug":"the-procession-to-the-house-to-offer-drm-sent-nrmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमू ने बारात घर के लिए डीआरएम को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमू ने बारात घर के लिए डीआरएम को भेजा प्रस्ताव
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न रेलवे मैंस यूनियन की बैठक सहायक मंडल कार्यालय में यूनियन के शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रेल कर्मचारियों और रेलवे कॉलोनी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान नरमू शाखा सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस लाइन के पास पुराने क्लब को बारात घर बनाने की यूनियन की मांग पर 19 लाख का इस्टीमेट बनाकर मुरादाबाद भेजा गया है। रेल कर्मचारियों के आवासों में पानी की टंकी और जालीदार दरवाजे लगाने की मांग पर भी सहमति बन गई है। इसका भी इस्टीमेट मुरादाबाद भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ रेल कर्मियों का आवास भत्ता बंद कर दिया गया था, उन सभी कर्मचारियों को आवास भत्ता और सेवा पंजिका की प्रतिलिपि दी जाएगी। पुुराने स्कूल में बनी बैरक को पाथ-वे बनाकर जोड़ा जाएगा। 39 और 40 बैरक के बीच पाथ-वे बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्काउट घर, बाथरूम, शौचालय बनाने की मांग पर जल्द ही काम कराए जाने की सहमति बनी है। यूनियन की मांग है कि स्टेशन पर स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई रखने के लिए शीशे का फ्रेम लगवाया जाए। बैठक में सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर, विद्याराम जाटव, पीडब्ल्यूआई हरगोविंद सिंह, रामचंद, सुनील तिवारी, रामनिवासी, नरेंद्र कुमार, अशरफ खां, अवनीत यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन