फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The president five nominations

अध्यक्ष पद पर पांच नामांकन हुए

Mon, 08 Feb 2016 08:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन हुए। नामांकन कराने वालों में अचल कुमार सक्सेना, आलोक कुमार द्विवेदी, जसविंदर सिंह बजाज, राजकुमार दीक्षित और रामभरोसे लाल शामिल हैं। उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है।

विज्ञापन

उपाध्यक्ष के दो पद हैं, जिनके लिए मो. सलीम अंसारी और शिवकांत मिश्रा ने नामांकन कराया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पद हैं, जिन पर हरेंद्र कुमार राजवंशी, मो. उमर अली खान, अब्दुल एम. सिद्दीकी, राजकुमार सिंह चौहान, संदीप कपूर और विनय कुमार सिंह ने नामांकन कराया। जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए अश्विनी कुमार शर्मा, आदर्श मिश्रा, दीपक कुमार वर्मा, नदीम अहमद, राजकुमार गुप्ता और ऋचा सक्सेना ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार, रामनरेश मिश्रा और वीरपाल सिंह (ओमवीर) एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार सक्सेना, अवनीश मिश्रा और मुकेश यादव ने नामांकन कराया। महासचिव पद के लिए दिनेश कुमार मिश्रा, गिरीश चंद्र श्रीवास्तव और उमेश सिंह चौहान ने नामांकन कराया। संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए गोपाल कृष्ण दीक्षित, ओम सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, संजय सिंह यादव, सुशील कुमार भारतीय और विनीत कुमार मिश्रा ने परचा भरा। कोषाध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार मिश्रा और शिशुपाल सिंह ने परचा दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 9 व 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 11 को नाम वापसी होगी। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार सक्सेना, आशीष त्रिपाठी और सतेंद्र सिंह के अलावा कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed