{"_id":"6a946bb2701406fe0703b272","slug":"the-players-took-out-a-bicycle-rally-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183146-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खिलाड़ियों ने निकाली साइकिल रैली
विज्ञापन
हथौड़ा स्टेडियम से साइकिल रैली निकालते खिलाड़ी। स्रोत: खेल विभाग
शाहजहांपुर। भारत सरकार और खेल निदेशालय के निर्देश पर फिट इंडिया अभियान के तहत रविवार को खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के खिलाड़ियों ने संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम में भाग लिया। खिलाड़ियों ने साइकिल दौड़ाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
मेजर ध्यानचंद की जयंती के बाद खेलेगा भारत, जीतेगा भारत थीम पर हथौड़ा स्थित स्टेडियम से जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। साइकिल के जरिये खिलाड़ी विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद उद्यान पर पहुंचे। क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों ने साइकिल से भ्रमण कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और खेलों के प्रति जागरूक किया।
खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रत्येक खिलाड़ी को हेलमेट, नी गार्ड और एल्बो गार्ड उपलब्ध कराए। खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक शकील अहमद ने खिलाड़ियों को यातायात नियमों और सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। संवाद