फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The play 'Pashmina' gave the message of brotherhood, communal unity and human sensitivities.

Shahjahanpur News: भाईचारा, कौमी एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दे गया नाटक 'पश्मीना'

Sat, 27 Apr 2024 05:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
The play 'Pashmina' gave the message of brotherhood, communal unity and human sensitivities.
शाहजहांपुर। एमएलआर थियेटर फाउंडेशन की ओर से मृणाल माथुर द्वारा लिखित नाटक ''पश्मीना'' का मंचन शुक्रवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। संस्था के कलाकार नाटक के माध्यम से सामाजिक समरता, भाईचारा, कौमी एकता और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि कश्मीरियों के खून से लथपथ पश्मीना शॉल क्षेत्र के लोगों द्वारा सहन की गई पीड़ा और उस पीड़ा की एक शक्तिशाली रूपक बन जाती है। अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से आने वाले माता-पिता जिन्होंने कश्मीर में हिंसा के कारण अपने बेटों को खो दिया उनके दुख को बयां किया। सार्वभौमिकता और सांस्कृतिक विभाजनों के पार सहानुभूति और समझ की मानवीय क्षमता को प्रदर्शित कर कलाकारों ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

निर्देशक आरपीडी सोती की देखरेख में मंचित नाटक का उद्घाटन कृभको फर्टिलाइजर के अधिकारी नवीन गर्ग, एससी गौड़, मिष्ठान कारोबारी सत्यप्रकाश आर्य तथा वरिष्ठ रंगकर्मी जरीफ मलिक आनंद ने दीप जलाकर किया। नाटक के पात्रों में मुख्य भूमिका आलोक सक्सेना, प्रियंका तायल, जैद सिद्दीकी, सुमित्रा शुक्ला, मीनल मिश्रा, दुर्गेश कुमार, अरुंधती देव ने निभाई। संयोजक संजय राठौर तथा निर्माता आलोक सक्सेना रहे। इस मौके पर अंकित सक्सेना, अभिषेक सिंह, सोनू सक्सेना, लक्ष्मण मिश्रा, निखिल राणा, रोहित वर्मा समेत तमाम कला व साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed