फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The pink booth of Rajiv Chowk of Puwayan is of no use but name

Shahjahanpur News: काम का नहीं नाम का है पुवायां के राजीव चौक का पिंक बूथ

Mon, 30 Sep 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 30 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
The pink booth of Rajiv Chowk of Puwayan is of no use but name
खाली पड़ा पुवायां के राजीव चौक का पिंक बूथ। संवाद
पुवायां। राजीव चौक पर पिंक बूथ बनाकर यहां महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तत्कालीन एसपी अशोक कुमार मीणा ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा था कि इससे महिलाओं की सुरक्षा का एहसास होगा, लेकिन अब पिंक बूथ केवल नाम का ही रह गया है। यहां पुलिसकर्मी मौजूद ही नहीं रहती हैं।
विज्ञापन

राजीव चौक पुवायां का सबसे व्यस्त चौराहा है। पास में ही सब्जी की दुकानें लगने से यहां दिनभर भारी भीड़ रहती है। कुछ माह पूर्व महिलाओं की मदद के लिए यहां पर पुलिस का पिंक बूथ बनाया गया था। एसपी के शुभारंभ करने के कुछ दिन बाद तक यहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं, लेकिन अब पिंक बूथ खाली पड़ा रहता है। कई बार यहां बाहरी लोग भी बैठे देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

यह हालात तब हैं, जब थाने में कई महिला सिपाही और दो महिला दरोगा तैनात हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि महिलाओं की मदद के लिए पिंक बूथ पर महिला पुलिस मौजूद रहनी चाहिए, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed