फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The person who called posing as CM's administrative officer for extortion was arrested

Shahjahanpur News: उगाही के लिए सीएम का व्यवस्था अधिकारी बनकर कॉल करने वाला गिरफ्तार

Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The person who called posing as CM's administrative officer for extortion was arrested
आरोपी राहुल भारती। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री का व्यवस्था अधिकारी बताकर एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुद को टीवी चैनल का पत्रकार बताने वाले युवक ने रकम उगाही के लिए कॉल की थी। कई अधिकारियों को कॉल कर काम कराने की बात भी सामने आई है। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

15 अप्रैल को एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल आई थी। ट्रू कॉलर में व्यवस्था अधिकारी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और भाजपा लिखकर आया था। उसने मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर की प्रीति देवी के प्रकरण का हवाला देते हुए कार्रवाई का दबाव बनाया। शक होने पर नंबर की जांच कराई तो शाहजहांपुर का निकला। धोखाधड़ी की जानकारी आने पर एसपी के पीआरओ ने थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व सदर पुलिस को लगाया गया। सर्विलांस सेल के जरिये पुलिस ने सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास से आरोपी को दबोच लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि टीम ने राहुल भारती निवासी ग्राम अमईयापुर पूर्वी थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद को पकड़ा है।
विज्ञापन

---------

दुष्कर्म के आरोप में जेल भी जा चुका है आरोपी
-आरोपी राहुल भारती खुद को पत्रकार बताता था। इसके चलते अक्सर अधिकारियों से मिलता रहता था। लोग उसे मदद करने के लिए कहते थे। बड़े अधिकारियाें से पहचान होने का दावा कर लोगों से उगाही करता था। पुलिस के अनुसार, उसने मनोज मिश्रा व्यवस्था अधिकारी सीएम उत्तर प्रदेश सरकार व मीडिया प्रभारी भाजपा के नाम से विजिटिंग कार्ड व फर्जी आईकार्ड भी छपवा रखा थे। अधिकारी को कॉल करने पर अपना परिचय भी देता था। उसके मोबाइल की जांच में कई अधिकारियाें से बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है। वह चौक कोतवाली में दुष्कर्म के आरोप में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed