{"_id":"578a2cb64f1c1b010513e43e","slug":"the-performance-of-bku-delegation-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के शिष्टमंडल ने दी प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के शिष्टमंडल ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
0 किसानों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट का शिष्टमंडल शनिवार को जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर किसान हित की मांगों पर अविलंब उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। कांट थाना से जुड़े किसानों के मामलों का निस्तारण नहीं होने पर भाकियू नेताओं ने कांट ब्लॉक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांट रोड पर जमौर की औद्योगिक इकाइयों के केमिकल युक्त कचरे के प्रदूषण से गरई नदी का पानी जहरीला हो चुका है और उसे पीकर पशु मर रहे हैं। पिछले दिनों कांट क्षेत्र में सैकड़ों पशुओं की जहर देकर हत्या करके उनके हड्डी-चमड़े का कारोबार करने वाले ठेकेदार को पकड़े जाने के बावजूद उसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। इन मामलों में जल्द कोई कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू कार्यकर्ता 22 जुलाई को कांट में धरना प्रदर्शन करके वहां थाना का घेराव करने को बाध्य हो जाएंगे।
ज्ञापन में किसानों को 3.5 और पांच हार्स पावर वाले ट्यूबवेल कनेक्शन देने, किसानों को सूखा राहत और फसली बीमा की धनराशि उपलब्ध कराने, समिति से खरीदे गए बीज की अनुदान धनराशि किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाने, कृषि विभाग में लाखों का डीबीटी घोटाला करने में नामजद अधिकारियों और लिपिकों को जेल भेजे जाने आदि मांगों का भी उल्लेख है। शिष्टमंडल में संतकुमार मिश्रा, जगरूप, राजेंद्रग आदि शामिल रहे।