फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The ousted leader's car flags, others warned

एक नेता की गाड़ी से उतारे झंडे, दूसरे को चेताया

Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 18 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
जिले में चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के क्रम में संयुक्त टीमों का अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार रात गर्रा फाटक पर जलालाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज कश्यप के वाहन से विधिक अनुमति न होने के चलते पार्टी का झंडा उतरवाया गया तो मंगलवार दोपहर चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा कलां में मकानों पर लगे बसपा के झंडों को उतरवाया गया। बाद में शाहजहांपुर शहर से बसपा प्रत्याशी हाजी मो. असलम के कार्यालय जाकर मजिस्ट्रेटी टीम ने उन्हें अपने वाहन पर पीछे  विंडों पर प्रचार वाला पोस्टर आइंदा न लगाने की चेतावनी दी। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र में विभिन्न दलों के आठ पदाधिकारियों के वाहनों पर लगी लाल और नीली बत्तियों को उतरवाया गया। पिछले दिनों हरदोई मोड़ पर रामपुर के डीएसओ के वाहन पर बिना समुचित कागजातों के ही लगी नीली बत्ती भी उतरवा दी गई। डीएम राम गणेश ने मंगलवार को बताया कि अब तक आचार संहिता के अनुपालन के क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर 2040 दीवार लेख, 15597 पोस्टर, 5101 बैनर और 3840 अन्य प्रचार सामग्री हटाने की कार्रवाई हुई है। कुल 33 मामलों में प्रचार सामग्री हटाने के खर्च की वसूली के लिए संबंधितों को नोटिस जारी किया गया। न और 28 भट्ठियां नष्ट करते हुए 992 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed