फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The opposition parties oppose election will compound

चुनाव में विरोधी दलों का सछास करेगी विरोध

Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
 अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में विरोधी दलों के दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए समाजवादी छात्र सभा ने साइबर संचार नेटवर्क के जरिए खुल कर विरोध करने की रणनीति बनाई है। जिले में सछास जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए के आवेदन लेने आए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हासिल कर ली, लेकिन विधानसभा चुनाव में विरोधियों की गलत बयानी को फेसबुक, वाट्स एप, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि के जरिए बेनकाब किया जाएगा।  
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हवाई हमले की तैयारी के लिए सछास ने साइबर सेल कका गठन कर दिया है। साइबर सेल से सपा के खिलाफ गलत प्रचार पर निगरानी रखी जाएगी और इसके माध्यम से युवाओं को भी जोड़ा जा रहा है। सपा ने अपनी नीतियों और उपलब्धियों के प्रचार के लिए वेबसाइट भी बना ली है। इसके साथ ही चुनावी प्रतिद्वंदियों से जमीनी मुकाबला करने के लिए हर कालेज में छात्र संघ इकाइयां गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन

चुनाव में सपा की शत-प्रतिशत जीत का दावा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जमीन से जुड़े सुदूर ग्रामीण अंचल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पहचान करने के लिए जिला मुख्यालय पर आवेदन लेने आए हैं। इससे कार्यकर्ताओं में संदेश जाएगा कि पदाधिकारी ऊपर से नहीं थोपे जा रहे हैं। आवेदन लेते समय कार्यकर्ता की वैचारिक क्षमता और संगठन के प्रति क्रियाशीलता भी परखी जाएगी। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000000000000
फोटो 02 में। 
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सौंपे 15 आवेदन
पत्रकार वार्ता से पहले सपा कार्यालय पहुंचे सछास के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर हुई बैठक में सछास नेता ने कार्यकर्ताओं को जाति-धर्म के नाम पर सियासी रोटियां पकाने वाले विरोधियों के खिलाफ वैचारिक हमले तेज करने के निर्देश दिए। 

बैठक के बाद सछास के रिक्त पदों के लिए विशाल यादव, योगेश कठेरिया, अश्विनी शुक्ला, विकास यादव, अंकित शुक्ला, वैभव कटियार, अमित अवस्थी, अनूप वर्मा, अक्षय यादव, अनुज यादव, सन्नी राठौर, सौरभ गुप्ता, शिवम वर्मा, इंतेशा वारसी आदि 15 कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन सौंपे। बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पंकज वर्मा सराफ, कपिल वर्मा, निधि शर्मा, इम्तियाज मंसूरी, स्तुति गुप्ता, प्रतिभा अगिभनहोत्री, विक्रांत चौधरी, ओम गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed