{"_id":"68cea0570466f9e34e0f5393","slug":"the-noose-is-being-tightened-on-those-creating-ruckus-outside-sadar-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-153224-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सदर थाने के बाहर बवाल करने वालों पर कसा जा रहा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सदर थाने के बाहर बवाल करने वालों पर कसा जा रहा शिकंजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धार्मिक टिप्पणी के बाद सदर थाने के बाहर बवाल करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
12 सितंबर को सोशल मीडिया पर धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पुलिस ने आरोपी केके दीक्षित निवासी बहादुरगंज को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बावजूद थाना सदर बाजार गेट पर पहुंचे एक समुदाय के लोगों ने हंगामा किया था।
इसके बाद पुलिस ने 150-200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चिह्नित करना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मोहल्ला चमकनी निवासी आमिर, मोहल्ला हद्दफ निवासी जावेद हुसैन, मोहम्मद रहमान, मोहल्ला अंटा निवासी जहीर, जीशान, मोहल्ला झंडाकलां निवासी मोहम्मद फैसल, शांतिपुरम कॉलोनी निवासी तौफीक अहमद पर कार्रवाई करते हुए सभी का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई से खलबली मची हुई है। बताते हैं कि भीड़ में शामिल कई लोग रिश्तेदारियों में चले गए हैं। कुछ लोग सिफारिश करा रहे हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
--
एसपी ने की पैदल गश्त
एसपी राजेश द्विवेदी ने एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति देखी। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने को अपील की।