{"_id":"6935cdf8abf13a7360088b18","slug":"the-nomination-process-for-block-level-elections-has-begun-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-159671-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक स्तरीय निर्वाचन में नामांकन पत्र जमा करने के लिए
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्ष, मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किए गए।
मोहल्ला लोधीपुर स्थित एक मैरिज लॉन में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रक्रिया शुरू की गई। 30 मिनट तक नामांकन पत्रों का वितरण किया। दिन में डेढ़ बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किए गए। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि तिलहर से अध्यक्ष पद के लिए अरविंद वर्मा, मंत्री पद पर मनोज मलिक, कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक गंगवार ने नामांकन पत्र जमा किए।
खुटार में सचिन ने अध्यक्ष, संतोष कुमार ने मंत्री व मोहम्मद इमरान ने कोषाध्यक्ष के लिए नामांकन कराया। ददरौल ब्लॉक में अध्यक्ष पद पर नवनीत तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर अंकित रस्तोगी ने नामांकन जमा किया। जलालाबाद से जितेंद्र कुमार सिंह ने अध्यक्ष, संतोष कुमार ने मंत्री, कांट से दशरथ नंदन अवस्थी ने अध्यक्ष पद पर नामांकन जमा किया।
विज्ञापन
ऋषिकांत ने बताया कि जिन पदों पर एकल आवेदन वैध पाए जाएंगे। उन्हें सोमवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। ब्लॉक निर्वाचन की कार्रवाई से वंचित रहने वालों के लिए अब शीत अवकाश के बाद 20 जनवरी से नई तिथि निर्धारित की जाएगी। इस मौके पर चुनाव प्रभारी रत्नाकर दीक्षित, चुनाव पर्यवेक्षक विक्रांत मिश्रा और अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।