फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The next election will be fought on the issue of livelihood: Ramji Lal

रोजी-रोटी के सवाल पर होगा अगला चुनाव : रामजी लाल

Wed, 14 Oct 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The next election will be fought on the issue of livelihood: Ramji Lal
शाहजहांपुर में सुभाषनगर कॉलोनी ​स्थित एक मैरिज लॉन में राज्यसभा सांसद रामजी सुमन का स्वागत करते
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जनता के आक्रोश को नजरअंदाज करना भाजपा को भारी पड़ेगा। इसका परिणाम 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा। प्रदेश में चुनाव इस बार जाति या मजहब के नाम पर नहीं, बल्कि रोजी-रोटी और पेट के सवाल पर होगा। भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

19 नवंबर को आगरा में प्रस्तावित दलित सम्मेलन को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकले राज्यसभा सांसद रामजी सुमन ने सुभाषनगर स्थित एक मैरिज लॉन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को खरीदने और लालच व प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर जाति और धर्म देखकर चलता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का कामकाज पारदर्शी नहीं है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में उनका माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, ज्योत्सना कश्यप, रणंजय यादव, शाहनवाज इदरीसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed