{"_id":"694458187bd485db1605ae7d","slug":"the-newly-constructed-boundary-wall-in-awas-vikas-colony-collapsed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160715-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवास विकास कॉलोनी में नवनिर्मित बाउंड्रीवाॅल गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवास विकास कॉलोनी में नवनिर्मित बाउंड्रीवाॅल गिरी
विज्ञापन
बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में गिरी दीवार। संवाद
शाहजहांपुर। आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ पर नवनिर्मित बाउंड्रीवॉल ढह गई। लोगों ने घटिया सामग्री प्रयुक्त करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
आवास विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ पर एक करोड़ रुपये के बजट से सड़कों की मरम्मत, पार्कों की बाउंड्रीवॉल, हाईवे के दोनों निकासों पर गेट, बरेली मोड़ वाले निकास पर बैरियर, काॅलोनी की बाउंड्रीवॉल का काम कराया जाना था। सड़क निर्माण का काम कुछ दिन चलने के बाद रोक दिया गया। इसके बाद बाउंड्रीवॉल के निर्माण में भी अनियमितता के आरोप लगे।
नई चाहरदीवारी न बनाकर क्षतिग्रस्त पुरानी छेददार बाउंड्रीवॉल की ही मरम्मत कराई जा रही थी। इसके अलावा पार्कों की बाउंड्रीवॉल में पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी क्रम में काॅलोनी की बाउंड्रीवॉल कई स्थानों पर भरभरा कर गिर गई। काॅलोनी के नरेंद्र शर्मा, संतोष उपाध्याय, कुलदीप सिंह, उज्ज्वल शर्मा, श्रीश दीक्षित आदि का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयुक्त की जा रही थी।
विज्ञापन
हाल ही में मरम्मत कराई गई बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई। इसके अलावा पार्कों और सड़क निर्माण में भी अनियमितता बरती गई है। लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता बरेली मंडल बरेली ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं कोताही बरती गई है तो कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को टीम मौके पर भेजी जाएगी।