{"_id":"69542a597a09b79389068074","slug":"the-new-year-will-be-welcomed-with-colorful-programs-featuring-music-and-songs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-161766-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गीत-संगीत के बीच रंगारंग कार्यक्रमों से किया जाएगा नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गीत-संगीत के बीच रंगारंग कार्यक्रमों से किया जाएगा नए साल का स्वागत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शोरूम पर सजाए गए उपहार। संवाद
- फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।
शाहजहांपुर। वर्ष 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। गीत-संगीत के बीच रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शाह क्लब समेत होटल और रेस्टोरेंट को सजाया जा रहा है। शाम ढलते ही लोग जश्न में डूब जाएंगे।
बुधवार को साल के अंतिम दिन जश्न मनाया जाएगा। शाह क्लब में सजावट की जा रही है। क्लब में म्यूजिकल बैंड और सर्द मौसम में गीतों से माहौल को गर्म बनाने के लिए गायक को बुलाया गया है। रात नौ बजे से समारोह शुरू हो जाएगा। गीत और नृत्य के बीच रात 12 बजे केक काटकर नए साल का स्वागत होगा।
इसके अलावा सदर, टाउन हॉल, बरेली माेड़ स्थित होटलों में भी पार्टी के लिए बुकिंग की गई है। यहां पर एक दिन पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके अलावा अन्य लोगों ने भी डीजे बुक कर मोहल्लों में धूम मचाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
--
बालीवुड की थीम आधारित होगा जश्न
पुवायां में नए साल के स्वागत का जश्न थीम आधारित होगा। आयोजन की तैयारी करा रहे इंवेट मैनेजर संकल्प अग्निहोत्री बताते हैं कि बाॅलीवुड के अभिनेता-अभिनेत्री की फोटो लगाए जा रहे हैं। सेल्फी प्वाइंट बनाने के साथ ही किड्स जोन भी बनाएंगे। रात 12 बजे केक काटकर जश्न मनाया जाएगा। एंकर भी दूसरे जिले से बुलाया है।
--
उपहार देने के लिए खरीदारी शुरू, कपल स्टेच्यू की ज्यादा मांग
नए साल पर करीबियों को उपहार देने के लिए बाजार भी सज गया है। कपल स्टेच्यू की सबसे ज्यादा बिक्री हो रही है। सीनरी, परफ्यूम भी लोग खरीद रहे हैं। सदर बाजार में शोरूम पर उपहार सजा दिए गए हैं। व्यापारी शोभित गुप्ता बताते हैं कि कपल स्टेच्यू की सबसे ज्यादा मांग है। स्टोन के स्टेच्यू दो सौ से 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। लाइटिंग फ्रेम भी लोग खरीद रहे हैं। यह दो सौ से छह सौ रुपये तक है। सीनरी 250 से दो हजार रुपये तक बिक रही हैं। इसी तरह परफ्यूम सेट, फोटो कुशन, हैप्पी न्यू ईयर लिखा काफी मग भी खरीदे जा रहे हैं। गुलाब के फूल की कली, रेड दिल वाले कुशन भी बिक रहे हैं। इसके अलावा डायरी तीन से सात सौ रुपये और पेन दो सौ से सात सौ रुपये तक का उपलब्ध है।
--
फ्लेवर्ड केक कराए जा रहे तैयार
नव वर्ष के स्वागत को लेकर बेकरी के कारोबार ने भी उछाल मारा है। नए साल के लिए केक की खूब बुकिंग हो रही है। व्यापारी चंद्र प्रकाश गुलाटी बताते हैं कि ब्लू बेरी केक, बटर स्कॉच केक, पाइप एप्पल केक आदि की ज्यादा मांग है। इसके अलावा पेस्ट्री, पैटीज, बर्गर भी तैयार किए जा रहे हैं।
0000000
जमकर मनाएं नए साल का जश्न, मगर हुड़दंग किया तो पुलिस करेगी कार्रवाई
शाहजहांपुर। कड़ाके की ठंड के बीच नए साल के स्वागत के लिए होटल, क्लब, बार और रेस्टोरेंट में होने वाली पार्टियों को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान हुड़दंगियों की निगरानी को लेकर आधी रात के बाद तक पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। जश्न के दौरान अगर कोई हुड़दंग करता है तो उसपर पुलिस कार्रवाई करेगी।
नए साल का जश्न करीब 2500 पुलिसकर्मियों की निगरानी में होगा। शहर की व्यवस्था के लिए चीता मोबाइल टीम गठित की गईं हैं तो पुलिस की 20 टीमें लगातार पेट्रोलिंग पर रहेंगी। इसके अलावा खुफिया टीमें पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की निगरानी करेंगी। साथ ही क्यूआरटी की टीमों को भी विभिन्न लोकेशन पर रखा जाएगा। हुड़दंगियों की निगरानी के लिए जगह-जगह पर सचल सीसी कैमरों को भी लगाया गया है।
अगर पुलिस की नजर से कोई बच जाता है तो कैमरों की नजर से नहीं बच पाएगा। थानों पर बने कंट्रोल रूम से सभी पर नजर रखी जाएगी। एसपी राजेश द्विवेदी एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा, सीओ सिटी पंकज पंत ने बाजार का भ्रमण कर लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से नए साल के जश्न को मनाने की अपील की है।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि नए साल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी ने बताया कि नए साल की रात शराब पीकर हुड़दंग करते पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी।
--
शराब पीकर गाड़ी चलाई तो पहुंचेंगे हवालात
31 दिसंबर की पार्टी में आने वालों को पुलिस ने संदेश दिया है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। अगर कोई भी शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया तो सीधे हवालात भेजा जाएगा। ब्रेथ एनालाइजर व स्पीडोमीटर से लैस पुलिस व ट्रैफिक पुलिस की टीम संयुक्त रूप से चेकिंग करेगी। इसी क्रम मे सोमवार व मंगलवार की रात नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसते हुए अभियान भी चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई।
--
रखें ध्यान
- सार्वजनिक स्थानों पर चाकू, तलवार आदि से केक न काटें।
- किसी प्रकार की स्टंटबाजी न करें एवं सार्वजनिक सड़कों पर केक न काटें।
- आयोजक डीजे एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप करें।
- नववर्ष पर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
--
घर और होटल में शराब पिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन
जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि होटल-रेस्टोरेंट में एक दिन के बार के लाइसेंस के लिए 11 हजार रुपये देने होते हैं। वहीं, घर में बार के लाइसेंस के लिए 45 सौ रुपये भुगतान करना होता है। आवेदन ऑनलाइन किए जाते हैं। बुधवार को आवेदन स्वीकृत या अस्वीकृत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए साल पर अवैध शराब की बिक्री न होने पाए, इसके लिए टीमें निरीक्षण करेंगी।

शाहजहांपुर में शोरूम पर सजाए गए उपहार। संवाद- फोटो : नेपाल सीमा पर गश्त करते एएसपी व एसएसबी के जवान।