फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The narrator described chanting of Om as the simplest way to attain salvation.

Shahjahanpur News: ओम के जाप को कथावाचक ने बताया मोक्ष प्राप्ति का सरलतम मार्ग

Wed, 26 Nov 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The narrator described chanting of Om as the simplest way to attain salvation.
तिलहर। जिला पंचायत सदस्य झब्बू सिंह यादव के बारह पत्थर मार्ग पर स्थित आवास परिसर में हो रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन मंगलवार को फिरोजाबाद से आए कथावाचक वेद प्रकाश आचार्य ने वेदों, पुराणों और सनातन परंपरा की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर उन्हाेंने ओम शब्द की महिमा का बखान कर इस जाप को मोक्ष प्राप्ति का सरलतम मार्ग बताया।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि ओम शब्द साक्षात ब्रह्म का स्वरूप है। हमारे पूर्वज कमल के आसन पर बैठकर ओम का जाप करते थे। भगवान शिव ने भी अपनी तपस्थली में ओम का ध्यान कर इसे सर्वोच्च साधना बताया। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गीता में ओम नाम के जाप को मोक्ष प्राप्ति का श्रेष्ठ साधन बताया। कथा श्रवण में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान, नेत्रपाल गंगवार, ओमवीर सिंह यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed