फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mother even appealed to the IG, but the Powayan police are not trying to find her son.

Shahjahanpur News: आईजी तक से की गुहार, पुत्र का पता नहीं लगा रही पुवायां पुलिस

Wed, 04 Feb 2026 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The mother even appealed to the IG, but the Powayan police are not trying to find her son.
अनमोल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन  
पुवायां (शाहजहांपुर)। लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव बैनीराजापुर निवासी कुन्नू अवस्थी, पुत्र अनमोल का पता लगवाने के लिए एसपी से लेकर आईजी तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पिता ने पुवायां पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुन्नू अवस्थी ने आईजी को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पुत्र अनमोल अवस्थी (14) को उनके भाई पंकज अवस्थी ने गोद लिया था। लगभग डेढ़ माह पूर्व अनमोल अवस्थी को पंकज अवस्थी, बहन गुड्डी देवी, संजीव तिवारी उर्फ छोटे, शिवा ने एकराय होकर गायब कर दिया। अनमोल को गायब कराने में उनके चचेरे भाई पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी संजीव अवस्थी, राजीव अवस्थी का भी हाथ है। उन्होंने संजीव अवस्थी के खिलाफ गवाही दी थी, इस कारण वह रंजिश मानता है।
विज्ञापन

कुन्नू ने बताया कि जांच कर रहे दरोगा ने उनको बुलाकर बहन के घर के पास खड़ाकर वीडियो बना लिया और अब कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कुछ आरोपी घरों पर ताला डालकर चले गए हैं। थाने जाने पर पुलिस उनको धमकी देकर भगा देती है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed