{"_id":"622e39b139398f2d6a7d3add","slug":"the-mla-then-became-the-loser-in-his-village-on-chetram-shahjahanpur-news-bly4782136195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां : विधायक के गांव में हारी भाजपा, दौड़ी साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां : विधायक के गांव में हारी भाजपा, दौड़ी साइकिल
विज्ञापन
चेतराम की जीत पर खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक
- फोटो : POWAYAN
हरिओम त्रिवेदी
पुवायां। जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले भाजपा विधायक चेतराम अपने पैतृक गांव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से पीछे रहे। जबकि बसपा, सपा और कांग्रेस नेताओं की अपेक्षा भाजपा के नेता अपने गांव और अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खूब वोट दिलवाए।
एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक शकुंतला देवी, पुवायां की वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम देवी के गांव अगौना में भाजपा को 320 और सपा को 146 वोट मिले। आसपास के गांवों में भी भाजपा प्रत्याशी को अधिक मत मिले। खुटार के गांव रामपुर कलां में भाजपा के जिलाध्यक्ष और हाल ही में जलालाबाद से विधायक चुने गए हरिप्रकाश वर्मा का आवास है। यहां भाजपा को 284 और सपा को 207 वोट मिले। पुवायां के विधायक चेतराम का खुटार के गांव हंसपुर में घर है, लेकिन सपा नेता पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद के प्रभाव के चलते इस गांव में सपा को ज्यादा वोट मिले। यहां सपा को 338 और भाजपा को 214 वोट ही मिल सके।
खुटार प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पूजा मिश्रा के पति प्रवीण मिश्रा भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हैं। उनके गांव बेला में भाजपा को 459 और सपा को 223 मत मिले हैं। गांव जेबां में भाजपा के वरिष्ठ नेता और इफको के डायरेक्टर बलवीर सिंह का निवास है। उनके पुत्र अनुराग सिंह भाजपा के जिला महामंत्री हैं। इसी गांव में सपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा का घर है। उन्होंने सपा के पक्ष में विधानसभा क्षेत्र में लगतार भ्रमण भी किया, लेकिन जेबां के तीन बूथों पर भाजपा को 817 वोट मिले, वहीं सपा प्रत्याशी को 538 मत मिल सके। बंडा में सपा नेता विपिन दीक्षित मानपुर के प्रधान भी हैं, लेकिन उनके गांव में सपा प्रत्याशी को 226 वोट मिले, जबकि भाजपा को यहां से 535 वोट मिले।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमारी का घर गांव तितुरा में है। उनके गांव के वोट बूथ नंबर 313 पर डाले गए थे। यहां भाजपा को 400, सपा को 238, बसपा को 43 और कांग्रेस को 67 वोट ही मिल सके। (संवाद)
खुटार, पुवायां और बंडा में भी लगाया नेताओं ने दम
खुटार नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुपम शुक्ला भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पूरे दमखम से लगे थे। खुटार नगर से चेतराम को 4890 और सपा प्रत्याशी उपेंद्र पाल को 1787 वोट मिले। खुटार के मोहल्ला रायटोला और पूर्वी गढ़ी से चेतराम को एकतरफा वोट मिला है। पुवायां नगर क्षेत्र से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता के बूथ पर भाजपा को 386, सपा को 104, वर्तमान चेयरमैन संजय गुप्ता के बूथ पर भाजपा को 168 और सपा को 143 वोट मिले। दोनों ही नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में खूब प्रचार किया। किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गंगाराम मिश्रा सहित तमाम नेताओं की मेहनत का परिणाम रहा कि पुवायां से भाजपा को 8132 और सपा के उपेंद्र पाल को 2504 वोट मिले। बंडा में मुकाबला एकतरफा नहीं रहा, लेकिन भाजपा बढ़त बनाने में कामयाब रही। बंडा में भाजपा को 3295 और सपा को 2404 वोट मिले।
इन गांवों में मिले सबसे ज्यादा और सबसे कम वोट
कांग्रेस प्रत्याशी अनुज कुमारी को गांव जुझारपुर में सबसे ज्यादा 67 वोट मिले तो कई गांवों में उनका खाता तक नहीं खुला। बसपा को गांव महमूदपुर सैंजनिया में सबसे ज्यादा 614 वोट मिले। सपा को सबसे ज्यादा वोट गांव करनापुर में मिले। यहां उपेंद्र पाल को 1186 वोट मिले। सबसे कम वोट 12 गांव बरगदिया में मिले। भाजपा को सबसे ज्यादा वोट गांव नाहिल में 1359 मिले। भाजपा को सबसे कम दो वोट गांव ऊधौपुर में मिले।