फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Methodist Church of Govindganj is 112 years old

Shahjahanpur News: 112 साल पुराना है गोविंदगंज का मैथोडिस्ट चर्च

Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Methodist Church of Govindganj is 112 years old
शाहजहांपुर। गोविंदगंज स्थित मैथोडिस्ट चर्च सौ से ज्यादा साल की विरासत अपने अंदर समेटे हुए है। इसकी स्थापना वर्ष 1912 में हुई थी। 18 जनवरी, 1912 को एफडब्ल्यू वॉर्न ने इसका लोकार्पण किया। वह उत्तर भारत चर्च संगठन के प्रभारी थे।
विज्ञापन

चर्च के पादरी वाई जे. दास ने बताया कि यह मैथोडिस्ट बिशप ओपन चर्च के नाम से जाना जाता था। इसके बाद मैथोडिस्ट चर्च इन सदन एशिया के अधीन हो गया और यह सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च के नाम से जाना गया। सात जनवरी 1981 को यह मैथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के अधीन हो गया। अब इसकी देखरेख मैथोडिस्ट चर्च इन इंडिया द्वारा की जाती है।
विज्ञापन

वर्तमान में तीन पादरी इसकी सेवा कर रहे है। इनमें उनके अलावा पादरी अशोक श्रेष्ठा व दारा सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में मसीह समाज के करीब तीन हजार परिवार हैं। मसीह समाज चर्च में हर वर्ष क्रिसमस के पर्व को धूमधाम से मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
25 को धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस
- 25 दिसंबर को क्रिसमस त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। पादरी वाई जे. दास ने बताया कि प्रभु यीशू का जन्म येरुशलम की एक गोशाला में हुआ था, जिसको लेकर एक तारा द्वारा संदेश दिया गया था। उस तारे को देखकर उस समय के लोग प्रभु यीशू के दर्शन को पहुंचे थे। आज के समय भी मसीह समुदाय के घरों के ऊपर तारा लगाया जाता है जोकि प्रभु यीशू के जन्म का संदेश देता है। घरों को अच्छी लाइटिंग से सजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed