फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mercury dropped by four degrees due to drizzle and cold winds

बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं से चार डिग्री लुढ़का पारा

Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:23 AM IST
सार

बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है।बुधवार को दिनभर छाए रहे काले बादलों से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है।दो दिन तक मौसम इसी तरह बन रहने की संभावना है।

विज्ञापन
The mercury dropped by four degrees due to drizzle and cold winds

विस्तार

शाहजहांपुर। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। बुधवार को दिनभर छाए रहे काले बादलों से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। रात में ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन

बीते दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने के साथ ही मौसम ने करवट बदली है। रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के कारण रात में हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। मंगलवार शाम से बादल छाए रहने के कारण रात में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा लेकिन दिन में बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। बूंदाबांदी और बारिश के कारण वातावरण में आर्द्रता रात से सुबह तक 80 से 95 फीसदी के बीच बनी रहने के कारण सूर्यास्त के बाद से मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। अधिकांश घरों में कूलर चलने बंद हो गए हैं। जो लोग पंखे चला कर कमरों के अंदर सोते हैं उन्हें भी आधी रात के बाद सर्दी महसूस होने पर चादरें ओढ़नी पड़ रही हैं। बुधवार को पूरे जिले में दोपहर बाद भी बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवा चली। दिनभर मौसम खुशनुमा बना रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि मानसून सीजन अंतिम दौर में होने के दौरान पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होने से बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो रही है। दो दिन तक मौसम इसी तरह बन रहने की संभावना है। उनका कहना है कि इसके साथ ही रात में तापमान में गिरावट आने पर दिन में भी सर्दी बढ़ने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed