{"_id":"66fb34a15b2a4398bb089f74","slug":"the-men-blocking-the-womans-path-threatened-to-commit-suicide-in-front-of-the-assembly-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128248-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला का रास्ता रोक रहे शोहदे...विधानसभा के सामने दी आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला का रास्ता रोक रहे शोहदे...विधानसभा के सामने दी आत्मदाह की धमकी
Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी नहीं पकड़े जाने से खफा पीड़िता ने राज्य महिला आयोग को पत्र भेजकर आत्मदाह की धमकी दी है। आयोग के संज्ञान लेने के बाद एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। आरोप है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को युवक ने कॉल कर परेशान करना शुरू कर दिया। रास्ता रोकने के साथ छेड़छाड़ और संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता के पति के विरोध करने के बाद छह सितंबर की सुबह उवैस, शाहनवाज, हारुन ने लाठी-डंडे से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। महिला ने बताया कि पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन छेड़छाड़ की घटना पर कार्रवाई नहीं की। पति के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान आरोपियों ने घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया और अपहरण करने की धमकी दी।
पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग को पत्राचार कर विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी दी। आयोग से एसपी सिटी के पास पत्र आने के बाद सीओ तिलहर को आरोपियों पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के आयोग को लिखे पत्र का संज्ञान लिया गया है। उच्च अधिकारियों ने महिला को आत्मदाह से रोकने के लिए निर्देशित किया है। आरोपों की जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अमित चौरसिया, सीओ सदर