फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The meeting was not to evaluate teachers

मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को नहीं करने दी मीटिंग

Wed, 01 Apr 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 01 Apr 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The meeting was not to evaluate teachers
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। हाईस्कूल के मूल्यांकन केंद्र एबी रिच और इस्लामिया इंटर कॉलेज में तीसरे दिन भी कापियां भंडार गृह से बाहर नहीं निकलीं। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर के मूल्यांकन के लिए सुबह सहायता प्राप्त और राजकीय कॉलेजों के करीब 50 शिक्षक पहुंचे, लेकिन बहिष्कार करने वाले शिक्षकों ने उन्हें भगा दिया। दोपहर बाद दो टोलियों में कुछ परीक्षक पहुंचे तो केंद्र व्यवस्थापक ने फिजिक्स और केमिस्ट्री की कुछ कापियां जंचवाकर मूल्यांकन का श्रीगणेश कराया।
विज्ञापन

मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षक संघों वित्तविहीन महासभा, शिक्षक संघ पांडेय गुट और शिक्षक संघ शर्मा गुट ने बुधवार को भी तीनों केंद्रों पर जाकर प्रदर्शन किया। शिक्षक संघों की मुस्तैदी के चलते तीसरे दिन भी हाई स्कूल की एक भी कापी कोठार से बाहर नहीं निकल सकी। इधर, जीआईसी में करीब 50-60 परीक्षक और डिप्टी हेड मूल्यांकन के लिए पहुंचे तो उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने कॉलेज हाल में उनकी मीटिंग ली।
विज्ञापन

मीटिंग में शिक्षकों को मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देश देने शुरू किए थे कि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारी वहां पहुंच गए और जबरदस्ती सभी को कमरे से बाहर खदेड़ दिया। वहीं उप नियंत्रक ने बताया कि दोपहर बाद दो डिप्टी हेड और कुछ परीक्षक पहुंचने से उन्होंने मूल्यांकन शुरू करा दिया। इंटर फिजिक्स और केमिस्ट्री की कापियां जांची गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग माध्यमिक शिक्षक महासभा के जिला महामंत्री रामसिंह ने दावा किया कि उनके संगठन ने तीसरे दिन भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया है।

शर्मा गुट ने बंद किया बहिष्कार
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान और मंत्री रमेश बाबू तिवारी ने बताया कि उनसे संघ की ओर से मात्र तीन दिन ही मूल्यांकन का बहिष्कार किया जाना था। यह समय पूरा हो जाने पर सभी शिक्षकों को गुरुवार से मूल्यांकन शुरू करने को कह दिया गया है।

पांडेय गुट की समीक्षा बैठक आज
शिक्षक संघ पांडेय गुट ने मूल्यांकन बहिष्कार को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में संघर्ष समिति और सक्रिय सदस्यों की बैठक बुलाई है। प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने बताया कि बैठक में आंदोलन की समीक्षा कर प्रांतीय निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई पर रणनीति तय की जाएगी।

...तो बदल देंगे डिप्टी हेड
राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक रणवीर सिंह ने बताया कि यदि गुरुवार को डिप्टी हेड और परीक्षक मूल्यांकन करने समय से नहीं आते हैं तो वह मूल्यांकन को आने वाले राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को डिप्टी हेड बनाकर मूल्यांकन शुरू करा देंगे। सुरक्षा के लिए उन्होंने एसपी, डीएम और डीआईओएस को पत्र भेज दिया है।

ठंडे पड़ गए डीआईओएस के तेवर
बहिष्कार के पहले ही दिन शिक्षकों और उनके कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का ऐलान करने वाले डीआईओएस के तेवर ठंडे पड़ गए हैं। वह मूल्यांकन केंद्रों के बजाय पुलिस लाइंस में बैठे बताए गए। कई शिक्षकों ने कहा कि डीआईओएस को मूल्यांकन केंद्रों और बहिष्कार करने वाले शिक्षकों का सामना करने के लिए सामने आना चाहिए। वहीं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर डीआईओएस ने अपने कार्यालय में बैठना ही छोड़ दिया है।


वित्तविहीन शिक्षकों ने प्रभारी मंत्री को दिया ज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने मूल्यांकन बहिष्कार के तीसरे दिन शहर में आए प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सरकार को अपने चुनावी वादे की याद दिलाई। कहा गया है कि तीन साल तक सत्ता चलाने के बाद भी वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय संबंधी कोई घोषणा नहीं की गई। इससे उनमें सरकार के प्रति आक्रोश है। प्रतिनिधि मंडल में शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष हरीशंकर सिंह, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश आनंद, नरेंद्र सिंह यादव, अभिषेक पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed