फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The meeting was canceled for the sixth time due to the arbitrariness of the officials... The villagers locked the block gate.

Shahjahanpur News: अधिकारियों की मनमानी से छठवीं बार बैठक निरस्त... ग्रामीणों ने ब्लॉक के गेट पर जड़ा ताला

Thu, 02 Apr 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The meeting was canceled for the sixth time due to the arbitrariness of the officials... The villagers locked the block gate.
खुटार के गांव राठ में कोटेदार का चयन न होन से नाराज ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर कार  - फोटो : मुसाफिरखाना में बिजली तार पर टूटकर गिरी पेड़ की डाल।
खुटार। गांव पंचायत राठ में कोटा चयन की छठवीं बार खुली बैठक बुलाने के बाद अधिकारियों के नहीं पहुंचने से गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा और धरना-प्रदर्शन किया। इसे बाद ब्लॉक के गेट पर ताला जड़ दिया गया।
विज्ञापन

राठ में कोटेदार का पद रिक्त चल रहा है। कोटेदार के चयन के लिए पहले भी पांच बार बैठक बुलाई जा चुकी है, लेकिन कोटेदार का चयन नहीं हो सका है। एक अप्रैल को कोटेदार के चयन को खुली बैठक बुलाई गई थी। काफी देर इंतजार के बाद भी कोई अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा तो गांव के लोगों ने ब्लॉक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। बीडीओ के न मिलने पर ब्लॉक कार्यालय के गेट में ताला जड़कर ग्रामीण धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार जगत मोहन जोशी, बीडीओ आशीष सिंह, थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने जल्द ही अगली बैठक बुलाकर कोटेदार का चयन कराने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त कर घर लौट गए। इस बीच ग्रामीणों की अधिकारियों से कई बार नोकझोंक भी हुई। धरना प्रदर्शन के दौरान रामस्वरूप, अशोक कुमार, विमलेश, सरोजनी देवी, रामादेवी, कलावती कमला देवी, कमलेश कुमारी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव राठ के अशोक कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उनके गांव की उचित दर विक्रेता की दुकान को अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया था। ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने पहली बैठक 26 दिसंबर 2025, दूसरी बैठक 28 जनवरी, तीसरी बैठक 11 फरवरी, चौथी बैठक 12 फरवरी, पांचवी बैठक 25 मार्च को तय की थी, लेकिन अधिकारी मनमानी कर बैठक में नहीं पहुंच रहे हैं।
--
बैठक के लिए काटी गई गेहूं की कच्ची फसल
- राठ का पंचायत भवन गांव कुंभिया गांव में बना है, जहां जगह बहुत कम है। बीडीओ ने दोनों गांवों के लोगों की सहमति से बैठक का स्थान तय किया था। निश्चित की गई जगह गांव राठ के शत्रुघ्न का खेत था, जिसपर गेहूं खड़े थे। बैठक के लिए खेत में खड़ी गेहूं की कच्ची फसल काट डाली गई। इसके बाद भी बैठक नहीं होने से ग्रामीण भड़क उठे थे।

--
एक अप्रैल को राठ में कोटा चयन की बैठक होनी थी, जो किसी कारणवश नहीं हो सकी। बैठक की तारीख छह अप्रैल निश्चित की गई है। बैठक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में होगी।
- जगत मोहन जोशी, नायब तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed