फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The maximum temperature reached 12.6 degrees Celsius, breaking a six-year record.

Shahjahanpur News: 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान, छह साल का टूटा रिकाॅर्ड

Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature reached 12.6 degrees Celsius, breaking a six-year record.
रविवार सुबह शहर में छाया कोहरा। संवाद
शाहजहांपुर। अधिकतम पारा 12.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से रविवार साल का सबसे ठंडा दिन रहा। अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 2.1 डिग्री का अंतर रह गया है। पिछले छह सालों का यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। रविवार को दिन में धूप नहीं निकली और शीतलहर के असर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक अभी तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में दिसंबर माह में अधिकतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। छह वर्ष बाद रविवार को 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रविवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 250 मीटर रह गई। पूर्वी हवा चलती रही। रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वायुदाब 11 मिलीबार बढ़ा है। इससे हवा सामान्य से तेज चलने के आसार बन रहे हैं। कोहरा और घना होने के साथ तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पिछले छह सालों में दिसंबर माह में अधिकतम तापमान
वर्ष तापमान
2019 10.2
2020 14.4
2021 18.0
2022 13.6
2023 14.5
2024 14.8
2025 12.6
--
आलू और सरसों में झुलसा लगने की बढ़ी आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कोहरा और पाला पड़ने से आलू और सरसों की फसल में झुलसा लगने की आशंका बढ़ गई है। गन्ने की फसल के लिए मौसम अच्छा है। सब्जियों के खेत में नमी बनाए रखने की जरूरत है। अन्य किसी फसल को नुकसान होने की आशंका कम है।

--
शीतलहर के चलते स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शीतलहर एवं घने कोहरे के मद्देनजर जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों और मदरसों को कक्षा एक से लेकर आठ तक 29 और 30 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि इस दौरान अध्यापक व अन्य स्टाफ विद्यालय से संबंधित कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed