फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The matter echoed till the DGP regarding the action against the chairman accused of prostitution

पूर्व चेयरमैन के गेस्ट हाउस में देह व्यापार मामले की जांच करेंगे सीओ सिटी

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
The matter echoed till the DGP regarding the action against the chairman accused of prostitution
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी तक मामला पहुंच गया है। इसके बाद कार्रवाई को तेज करने के लिये एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। मामले में गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 14 नवंबर को सीओ सदर अमित चौरसिया के नेतृत्व में रोजा पुलिस टीम ने मन्नत गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सात जोड़ों को हिरासत में लिया था। सीओ सदर की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता, उसके बेटे कुणाल व मैनेजर अनूप समेत 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने गेस्ट हाउस से मिली सात युवतियों को नोटिस देने के साथ हिदायत देकर रिहा कर दिया था। जबकि युवकों को पुलिस ने देर रात मुचलके पर रिहा किया था। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

चेयरमैन गेस्ट हाउस में देह व्यापार मामले की गहनता से जांच की जायेगी। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोप साबित होने पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा। अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed