{"_id":"66244664bd1e48eac0006804","slug":"the-marriage-procession-came-back-the-next-day-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-117181-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरात वापस आई, अगले दिन फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरात वापस आई, अगले दिन फंदे से लटककर युवक ने दी जान
Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र के एक गांव में बरात वापस आने के एक दिन बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए उसका अंतिम संस्कार कर दिया, जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां मातम पसरा हुआ है।
गांव के युवक की बरात बृहस्पतिवार को गई थी। शादी के बाद शुक्रवार को बरात वापस आई। शनिवार सुबह युवक बगैर किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू हुई, तभी पड़ोस के एक व्यक्ति ने बताया कि युवक का शव पेड़ से रस्सी से लटका हुआ है।
बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। एक दिन की दुल्हन बनी युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शादी में आए रिश्तेदार अभी वापस भी नहीं गए थे। एक दिन पहले तक जहां घर में मंगलगीत गाए जा रहे थे, वहां चीख-पुकार मची हुई थी। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।