{"_id":"68af54befef2c2cd8c0c2b24","slug":"the-machine-was-not-given-even-after-taking-money-the-manager-filed-a-fraud-report-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151401-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रुपये लेकर भी नहीं दी मशीन, प्रबंधक ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रुपये लेकर भी नहीं दी मशीन, प्रबंधक ने दर्ज कराई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
भावलखेड़ा। एसपी के आदेश पर रिलायंस थर्मल पावर के सुरक्षा प्रबंधक मुनव्वर लतीफ की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया गया कि थर्मल पावर को ड्रम वुड चिपर मशीन की आवश्यकता थी। तब प्रबंधन ने इंटरनेट पर सर्च किया।
इसी दौरान जेएस एग्रो इंडस्ट्रीज का मालिक बताकर गुरमीत सिंह निवासी विशाल कटान फैक्टरी मौर रोड मुक्तसर पंजाब ने संपर्क किया। उसने खुद को मशीन का निर्माणकर्ता बताकर फर्जी बिल और कंपनी के दस्तावेज लगाकर 26 अप्रैल 2021 को आरटीजीएस के माध्यम से 93,220 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।
मशीन 30 जून 2021 तक दी जानी थी। आरोप है कि निर्धारित तिथि निकल जाने के बाद भी गुरमीत ने न तो मशीन दी और न ही धनराशि वापस की। कई बार पत्राचार करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में गुरमीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद