फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The lover ran away after seeing his girlfriend's husband, got injured after colliding with a Tata Magic.

Shahjahanpur News: प्रेमिका के पति को देखकर भागा प्रेमी, टाटा मैजिक से टकराकर घायल

Fri, 28 Nov 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The lover ran away after seeing his girlfriend's husband, got injured after colliding with a Tata Magic.
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रेमिका के पति को देखकर भागा प्रेमी टाटा मैजिक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत के पूरनपुर निवासी एक महिला पति को छोड़कर सात महीने से रिश्तेदारी में एक युवक के साथ पत्नी की तरह रह रही है। बृहस्पतिवार को महिला और युवक पुवायां में राजीव चौक के पास गए थे। इस दौरान महिला का पति भी आ गया। उसे देखकर प्रेमी युवक बाइक से भागा तो एक टाटा मैजिक से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।

पीछे से महिला भी घायल को देखने पहुंची तो पति ने उसे पकड़ लिया। दोनों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपती को थाने ले जाने के बाद पूछताछ के बाद छोड़ दिया। घायल युवक की बाइक और टाटा मैजिक को पुलिस ने थाने में खड़ा करा लिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed