फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The location of the kidnapped student was found on the Pakistan border

Shahjahanpur News: अपहृत छात्रा की लोकेशन पाकिस्तान सीमा पर मिली

Sat, 28 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
The location of the kidnapped student was found on the Pakistan border
मीरानपुर कटरा। अपहृत छात्रा की लोकेशन डेढ़ माह बाद पाकिस्तान की सीमा पर मिली है। इस मामले में तीन सिख युवाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। पिता ने जान को खतरा बताते हुए बेटी की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन


13 नवंबर को पीड़ित थाने में पिता ने तहरीर दी थी। बताया था कि 17 वर्षीय बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए घर से निकली थी। छुट्टी के बाद कॉलेज से घर आने के लिए बाहर निकली। तभी पंजाब निवासी सरदार निक्कू ने अपने साथियों की मदद से कार से अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की, पर अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। मामले में जैतीपुर के गांव बैसरी कृषि फार्म हाउस पर रहने वाले निक्कू व कटरा के कृषि फार्म नंबर दो निवासी सरदार सुक्खा सिंह के भी नाम सामने आए थे, जिन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अपहृत छात्रा के पिता को पाकिस्तान की सीमा पर पंजाब में बेटी की लोकेशन मिलने की जानकारी दी है, पर पुलिस उनसे पंजाब जाने के लिए कार की मांग रही है। अपह्रत छात्रा के पिता ने बेटी की बरामदगी के लिए महिला आयोग व मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है।

थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम को पंजाब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed