फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Life of One Who Does Not Chant the Name Is Futile: Sant Rajinder

नाम जप न करने वाले मनुष्य का जीवन व्यर्थ : संत राजिंदर

Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The Life of One Who Does Not Chant the Name Is Futile: Sant Rajinder
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ ​स्थित सत्संग स्थल पर मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह के सत्संग को सुनने के लिए बरेली मोड़ पर साउथ सिटी के सामने स्थित रैली ग्राउंड पर सत्संगियों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उन्होंने प्रवचन में कहा कि परमेश्वर का गुणगान न करने वाले मनुष्य का जन्म व्यर्थ चला जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को वित्तमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राजिंदर सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। संत राजिंदर ने सत्संग में कहा कि गुरु तेगबहादुर महाराज अपनी वाणी से हमें समझाते हैं कि अगर हमने मनुष्य शरीर मिलने पर भी पिता-परमेश्वर का गुणगान नहीं किया, अर्थात अगर हमने उनका नाम नहीं जपा तो हमारा मनुष्य जन्म व्यर्थ चला जाएगा।
विज्ञापन

हम हर समय दुनिया में अपना ज्यादा समय अपने शरीर, रिश्ते-नातों को ठीक करने और धन कमाने के लिए खर्च करते हैं। यह भूल जाते हैं कि इनमें से कुछ भी हमारे साथ नहीं जाता। ये शरीर पांच तत्वों का बना है, उनमें ही जाकर इसे मिल जाना है। यह समझने वाले इंसान को सुजान पुरुष कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इस दुनिया में ऐसा इंसान ही यह जान पाता है कि किसी की प्रशंसा और निंदा दोनों ही खराब हैं। इसीलिए न वो किसी की तारीफ करता है, न ही किसी की निंदा करता है। उसके लिए सोना और लोहा दोनों एक समान होते हैं।

सत्संग के पश्चात संत राजिंदर सिंह ने कई लोगों को आध्यात्मिक दीक्षा दी। जरूरतमंदों को मुफ्त वस्त्र वितरण किया गया। रक्तदान शिविर में लोगाें ने रक्तदान किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष ग्रीश चंद्र गुप्ता, सचिव डॉ.कैलाश चंद्र रस्तोगी, उपाध्यक्ष हरपाल अग्रवाल, सुशील रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, रामकुमार मौर्या, सुभाष चंद्र रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित सत्संग स्थल पर मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयोजक

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ स्थित सत्संग स्थल पर मौजूद महिलाएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed