फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The law officer who went for measurement was pulled from his chair... pushed and shoved, video goes viral

Shahjahanpur News: पैमाइश के लिए गए कानूनगो को कुर्सी से खींचा...धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The law officer who went for measurement was pulled from his chair... pushed and shoved, video goes viral
सदर बाजार थाना क्षेत्र में पैमाइश के लिए गए कानूनगो को कुर्सी से खींचकर अभद्रता करता युवक। स्रो
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के शाहबाजनगर गांव में पैमाइश करने गए कानूनगो के साथ तीन लोगों ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की की। अभद्रता करते हुए कुर्सी से खींच लिया। गालियां देते हुए मारने की धमकी दी। इस मामले में दो मिनट 57 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामले का एसडीएम ने संज्ञान लिया। वहीं, थाना सदर बाजार पुलिस ने कानूनगो की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी सदर तहसील में तैनात कानूनगो महेश चंद्र शुक्रवार की दोपहर शाहबाजनगर गांव में जमीन की पैमाइश के लिए गए थे। वहां वह कुर्सी पर बैठकर फाइल चेक कर रहे थे। इस दौरान आए तीन लोगों ने पैमाइश करने का विरोध किया और उनके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस बीच तीनों ने गालियां देते हुए उनका हाथ पकड़कर कुर्सी से खींच लिया। धक्का-मुक्की की। एक युवक के हाथ में डंडा भी था। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद थाना सदर बाजार पहुंचे कानूनगो ने तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू, रिंकू के पिता मोहनलाल और महेंद्र मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कानूनगो ने बताया कि मौके पर कराई गई पक्की मेड़बंदी तोड़ दी गई थी। लगाए गए निशान को मिटाते हुए लोकसेवक के कार्य में बाधा पैदा की गई है। सरकारी पत्रावली छीनकर फाड़ दी गई। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कानूनगो महेशचंद्र की ओर से तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed