फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The last day of Sawan... Devotees throng the Baba Vishwanath Temple.

Shahjahanpur News: सावन का अंतिम दिन...बाबा विश्वनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Fri, 28 Aug 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The last day of Sawan... Devotees throng the Baba Vishwanath Temple.
शाहजहांपुर में बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
शाहजहांपुर। सावन के अंतिम दिन शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। सावन का अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल और फलों से भगवान शिव का पूजन किया गया। शिवलिंग पर जल और दूध से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही और पूरा परिसर भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। संवाद
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोंचेश्वर महादेव मंदिर में महामंत्र जाप का समापन, भंडारा आज

कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह भर अनवरत चले हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र जाप का शुक्रवार को समापन हो गया। सुबह-शाम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाली महिलाओं ने भी महामंत्र जाप में सहभागिता की। महामंत्र जाप के समापन के बाद शनिवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूरे गांव की कन्याओं को निमंत्रित कर प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा। भंडारे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी मंदिर के पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed