फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The land belonging to the sugarcane farmers' degree college will be freed from encroachment, and BSc Agriculture courses will be offered.

Shahjahanpur News: गन्ना किसान डिग्री कॉलेज की जमीन होगी कब्जामुक्त, बीएससी कृषि की होगी पढ़ाई

Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The land belonging to the sugarcane farmers' degree college will be freed from encroachment, and BSc Agriculture courses will be offered.
पुवायां। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट के वीसी कक्ष में हुई गन्ना किसान डिग्री कॉलेज पुवायां की प्रबंध समिति की बैठक में कॉलेज में बीएससी कृषि की कक्षाएं शुरू करने की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। डीएम ने प्रस्तावित बीएससी कृषि की कक्षाओं के संचालन के लिए मान्यता प्रक्रिया, भवन निर्माण की प्रगति, कॉलेज में प्राचार्य और प्रवक्ताओं की भर्ती की प्रक्रिया की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि कॉलेज की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर खेती के लिए लंबी अवधि के लिए कृषि कार्य के लिए ठेके पर दिया जाए। जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जानी चाहिए। कॉलेज में कक्षाएं सुचारू रूप से लगें, जिससे छात्र छात्राओं का शिक्षण कार्य सही से हो सके। इस कार्य में लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया गया कि भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है, जल्द ही प्राचार्य और प्रवक्ताओं की भर्ती हाे जाएगी। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, जिला गन्ना अधिकारी और कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed