फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ...The lamps lit in the temples let the light remain in the mosques.

Shahjahanpur News: ... मंदिरों में जले दीप तो मस्जिदों में उजाला रहे।

Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
...The lamps lit in the temples let the light remain in the mosques.
ओसीएफ इस्टेट के मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में अपनी रचना प्रस्तुत करते मंजर
- ओसीएफ इस्टेट के मैदान पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट श्रीरामलीला के मैदान पर शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवि व शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुति की। लखनऊ से पधारीं सोनी मिश्रा ने मां वाणी की वंदना तथा दानिश गजल ने नातिया कलाम से आयोजन की शुरुआत की।



बाराबंकी से आए शायर काविश रूदौलवी ने कहा-भाईचारा मोहब्बत वफा इस तरह हम संभाल रहे हैं। मंदिरों में जले दीप तो मस्जिदों में उजाला रहे।



लखनऊ की कवियत्री सोनी मिश्रा ने कहा- खता गैरों की आपको तो बताएं हम क्या, यहां अपने ही तो अपनों को दगा देते हैं।


मेरठ की शायरा दानिश गजल ने सुनाया -फलां इंजीनियर की या सियासत दां की बेटी हूं, मैं हरगिज ये नहीं कहती कि तीसमार खां की बेटी हूं।
मैं हिंदू हूं या मुस्लिम हूं, मगर सच है यही ‘दानिश’, मैं खुद पे गर्व करती हूं कि हिन्दुस्तां की बेटी हूं।



औरेया के कवि अजय अंजाम ने कहा-हमारे कंठ से रण का अटल संग्राम बोलेगा। जो बनके हो गया तैयार वो श्रीराम बोलेगा।

हमारे रामजी के देश पर यदि आंच आई तो, जो बच्चा राम का होगा वो जय श्रीराम बोलेगा।


मध्य प्रदेश भोपाल से पधारे मशहूर वरिष्ठ शायर मंजर भोपाली ने कहा-मोहब्बतों के उजालों की जिंदगी कम है। दिये जलाओ के दुनिया में रोशनी कम है। ना जाने कैसी खुदा ने बनाई है दुनिया, हजार साल जिये फिर भी जिंदगी कम है।
विज्ञापन




संचालन कासगंज के शायर नदीम फर्रूख ने किया। अध्यक्षता कर रहे सहारनपुर देवबंद के शायर डॉ. नवाज देवबंदी, फिरोजाबाद से आए युवा गीतकार प्रवीण पांडेय, ग्वालियर से हास्य व्यंग्यकार तेज नारायण शर्मा, नासिक के मालेगांव से आए से शकील भारती, अलीगढ़ से गीतकार डाॅ. विष्णु सक्सेना ने अपनी रचनाएं सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कवि सम्मेलन व मुशायरे की मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ महाप्रबंधक अखिलेश कुमार व विशिष्ट अतिथि टीसीएल महिला कल्याण समिति अध्यक्ष पूनम सक्सेना ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर शुरूआत की।

इस मौके पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सचिव शारिक अली, ओसीएफ के अपर महाप्रबंधक एके वर्मा, अपर महाप्रबंधक अभिजित बणिक, एसके मीना, कर्नल संजीव कुमार, अवधेश दीक्षित, आरडी पाठक, गोविंद कृष्ण वाजपेयी, जर्रार तिलहरी आदि मौजूद रहे।

ओसीएफ इस्टेट के मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में अपनी रचना प्रस्तुत करते मंजर

ओसीएफ इस्टेट के मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में अपनी रचना प्रस्तुत करते मंजर

ओसीएफ इस्टेट के मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में अपनी रचना प्रस्तुत करते मंजर

ओसीएफ इस्टेट के मैदान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में अपनी रचना प्रस्तुत करते मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed