{"_id":"533cca1fbdfd60316dd6b22365b5fc89","slug":"the-joys-of-easter-christ-dipped-society-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर की खुशियों में डूबा मसीह समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईस्टर की खुशियों में डूबा मसीह समाज
शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रभु यीशु मसीह के मृत्यु पर विजय प्राप्त करने की याद में रविवार को ईस्टर मनाया गया। सनराइज आराधना के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से मसीह समाज के लोग जुलूस के रूप में गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च पहुंचे। वहां प्रभु यीशु के मृत्यु के तीसरे दिन पुनर्जीवित होने पर खुशियां मनाई गईं।
पादरी अशोक श्रेष्ठा ने बाइबिल का पाठ कर सभी को उनके पुनर्जन्म पर प्रकाश डाला। सभी ने सामूहिक प्रार्थना के बाद गीतों के माध्यम से प्रभु का गुणगान किया। इससे पूर्व सिटी एरिया, एनटीआई, मिशन कंपाउंड आदि स्थानों से सुबह चार बजे ही लोग जुलूस लेकन गोविंदगंज चर्च की ओर निकल पड़े। सुबह पांच बजे तक चर्च में हजारों की भीड़ जुट गई। एनटीआई से निदेशक डॉ. आशीष मैसी ने विश्व शांति की प्रार्थना के बाद जुलूस रवाना किया। इस अवसर पर सपना आशीष, अनिल आर सिंह, डेविड सिंह, एलेक्जेंडर, परवेज महंत, बीपी दास, संजीव मैसी, निरुपमा महंत आदि का योगदान रहा। चर्च में पादरी सुरेश मिल्टन ने प्रार्थना से ईस्टर की शुरुआत की। इसके बाद मुख्य पादरी श्रेष्ठा ने प्रभु यीशु के तीसरे दिन जीवित होने की जानकारी बाइबिल के अनुसार दी। ईएम पॉल ने उत्तरवादी पाठ और बाइबिल पाठ पढ़ा।
इस अवसर पर पादरी श्रेष्ठा ने समुदाय के बच्चों का नामकरण भी किया। इस पुनीत अवसर पर रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया। व्यवस्था में सुधीर जॉन, अभिषेक श्रेष्ठा, अमित सनवालिया, जयवंत सनवालिया, निरुपमा महंत, याकूब यडवर्ड, राजेश बक्श, जगजीत सिंह, राजेश मिल्टन, अजय अलवर्ट, अनिल सी दास, सुनीता जे सिंह, विनीत सिंह, सैमुअल अनिल प्रसाद, हनोग मसीह आदि का योगदान रहा। पनाहापुर चर्च में पादरी ईपी सिंह ने प्रार्थना कराकर सभी को शुभकामनाएं दीं।