फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The instructions from the chief beneficiary of the refund

प्रधान को आवास लाभार्थी की रकम लौटाने के निर्देश

Tue, 21 Jun 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
डीएम पुष्पा सिंह ने अधिकारियों की टीम के साथ सदर तहसील के लोहिया समग्र ग्राम नगला जाजू का दौरा करके वहां विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव के प्राइमरी स्कूल में लगाई गई चौपाल में आवास के एक लाभार्थी से ग्राम प्रधान द्वारा धनराशि हड़पे जाने का मामला संज्ञान में लाए जाने पर डीएम ने तत्काल प्रधान को तलब करके रकम लौटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्याएं पूछीं और उन्हें गांव में स्वच्छता बनाए रखने को प्रेरित किया। स्थलीय निरीक्षण में डीएम ने पाया कि गांव में सीसी रोड बनी है, लेकिन चार अन्य गलियां कच्ची हैं। उन्होंने साथ मौजूद मनरेगा उपायुक्त राजेश झा को कच्चे मार्ग पक्के कराने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव में बिजली के 67 पोल और पांच ट्रांसफार्मर लगे पाए, लेकिन कनेक्शन केवल 70 बताए गए जो कि घरों संख्या के लिहाज से कम प्रतीत हुए। उन्होंने ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन जल्द लेने के निर्देश दिए। चौपाल में डीएम को बताया गया कि 176 शौचालय बनवाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, विकलांग श्रेणी के जो व्यक्ति आर्थिक संकट के कारण शौचालय नहीं बनवा सके हैं, वे अपने नाम जिला पंचायत राज अधिकारी को नोट करा दें। डीएम का मूड उस वक्त उखड़ गया जब चौपाल में मौजूद गांव के इंदिरा आवास लाभार्थी श्रीकृष्ण ने शिकायत की कि पहली किश्त के 35 हजार रुपये में से दस हजार रुपये प्रधान ने ले लिए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने ग्राम प्रधान को बुलाकर कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बुधवार तक लाभार्थी को धनराशि वापस करें वरना एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इस मौके पर डीएम ने इंदिरा आवास, हैंड पंप, पशु टीकाकरण, पेंशन, मनरेगा जॉब कार्ड आदि के बारे में भी डीएम ने प्रगति समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed