{"_id":"68b5defc045ee644ec036b1d","slug":"the-highway-will-be-made-a-model-road-75-traffic-personnel-will-monitor-it-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-151741-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे को बनाया जाएगा मॉडल रोड, 75 यातायात कर्मी करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे को बनाया जाएगा मॉडल रोड, 75 यातायात कर्मी करेंगे निगरानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रोजा क्षेत्र में अवैध कट से गुजरते लोग। फाइल फोटो।
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक जनपद-एक रोड के तहत मॉडल रोड के रूप में चुना जाएगा। हाईवे पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए इंस्पेक्टर और एसआई समेत 75 पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे। गांवों को जोड़ने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे।
रोजा के गुर्री से मीरानपुर कटरा से हुलासनगरा तक सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। अवैध रूप से बने कट बने होने व यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर आए दिन बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। इसे रोकने के लिए खाका तैयार किया गया है। डीएम के निर्देश के बाद यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और एनएचएआई के अधिकारियों ने गत दिनों निरीक्षण किया था।
इसमें उन्हें 30 अवैध कट मिले थे जिन्हें लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार बना लिया था। अधिकारी अवैध रूप से बने कट को बंद कराएंगे। साथ ही गांवों को जोड़ने वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाकर गति नियंत्रण की कवायद को परवान चढ़ाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि कई जगह पर यातायात नियमों का पालन कराने वाले साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 75 यातायात कर्मी भी बढ़ाए जाएंगे। इसमें एक इंस्पेक्टर, दो एसआई, 14 हेड कांस्टेबल व शेष आरक्षी शामिल हैं। इन्हें चिह्नित स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
--
हाईवे को माॅडल रोड के रूप में चिह्नित करने के बाद अवैध रूप से बने कट को बंद कराया जाएगा। साथ ही यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाकर नियमों का पालन कराकर हादसों में कमी लाने का प्रयास करेंगे।
- संजय कुमार, सीओ यातायात