फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Highway Security patrol team arrested four people who were stealing electric wires.

Shahjahanpur News: हाईवे सुरक्षा की पेट्रोलिंग टीम ने विद्युत तार चोरी करने वाले चार लोगों को दबोचा

Fri, 26 Sep 2025 03:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने विद्युत तार चोरी करने वाले चार सदस्यीय गिरोह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एल्युमिनियम तार के 10 बंडल बरामद हुए। पुलिस टीम को एसपी ने 15 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

विज्ञापन
The Highway Security patrol team arrested four people who were stealing electric wires.
रोजा पुलिस की गिरफ्त में तार चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : mathura

विस्तार

शाहजहांपुर। हाईवे सुरक्षा के लिए बनी पेट्रोलिंग टीम ने बुधवार रात रोजा क्षेत्र में चकभिटारा गांव के पास विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। उनके कब्जे से मिली पिकअप से एल्युमिनियम तार के 10 बंडल बरामद किए गए। बताया कि तार बिजली की 33 केवीए लाइन में प्रयुक्त हो रहा था।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हाईवे सुरक्षा के लिए नियुक्त पेट्रोलिंग पार्टी रात 12:18 मिनट पर लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस बीच टीम को चकभिटारा गांव के पास पावर ग्रिड से आगे कच्चे रास्ते से एक व्यक्ति नंगे पैर हाथ में चप्पल लेकर आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

शक होने पर पुलिस कर्मियों ने उस व्यक्ति को टोका तो वह पीछे मुड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जंगल की तरफ छानबीन की गई तो एक लोडर गाड़ी दिखी। पुलिस को देखते ही तीन लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मऊ वासक गांव निवासी रामविकास, दिल्ली के थाना समयपुर बदली सिरसपुर के भगत सिंह पार्क डी-71 निवासी राहुल, परविंदर और राजू को दबोच लिया। पिकअप से एल्युमिनियम तार के 10 बंडल बरामद किए गए।
मऊ वासक गांव के अरुण, गोपी व अमित भाग गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। एसपी ने हाईवे सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग पार्टी थाना रोजा की पुलिस टीम को 15 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

--
जिन पर विद्युत संचालित नहीं, उन लाइनों का चोरी करते थे तार
आरोपी रामविकास ने बताया कि वह गांव के अरुण, गोपी व अमित के साथ विद्युत निगम की उन लाइनों की रेकी करते थे। जिन पर अभी विद्युत प्रवाहित नहीं है। दिन में ऐसी लाइनों को चिह्नित कर रात्रि के समय तार चोरी करते, फिर जंगल में इकट्ठा कर देते। इसके बाद दिल्ली के राहुल, परविंदर व राजू को बेच देते थे। बुधवार की रात तार काटकर जंगल के कच्चे सुनसान रास्ते पर डंप कर दिया था। जिसका सौदा राहुल, परविंदर व राजू से किया था। रात में माल को लोड कराने के गए थे। तार 60-70 रुपये प्रति किग्रा की दर से बेचा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed