फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The health department is keeping an eye on those coming from Delhi-Lucknow

Shahjahanpur News: दिल्ली-लखनऊ से आने वालों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The health department is keeping an eye on those coming from Delhi-Lucknow
मेडिकल कॉलेज ​स्थित लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
शाहजहांपुर। वैसे तो अभी जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयारियों में जुट गया है। कोरोना को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेश व दिल्ली और लखनऊ से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी टीमों को अलर्ट कर दिया है। निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र की निगरानी रखें। यदि किसी में लक्षण दिखाई दें तो तुरंत स्वास्थ्य जांच कराई जाए। ताकि समय रहते उनका उपचार शुरू किया जा सके। कोरोना को लेकर कोई सक्रिय मामला नहीं है, लेकिन एहतियातन सभी स्वास्थ्य इकाइयों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी। शहरी क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे बाहर से आए हर व्यक्ति की निगरानी रखें। यदि किसी को खांसी, बुखार, या अन्य संक्रमण के लक्षण हों तो उनकी सूचना सीएचसी या पीएचसी को तुरंत दें। इससे समय रहते संक्रमण की रोकथाम की जा सकेगी। कोविड के संभावित खतरे से निपटने को जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी चिकित्सालयों को कोविड संबंधी अलर्ट जारी कर चिकित्सा सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोविड जांच के लिए 25 हजार रैपिड टेस्ट किट मंगवा ली गई हैं। बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर क्षेत्र के हिसाब से नजर रखी जाएगी। सभी अस्पतालों में मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑक्सीजन सिलिंडर और कंसंट्रेटर मौजूद
जनपद में 14 सीएचसी और एक पीएचसी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी जगह ऑक्सीजन सिलिंडर एवं कंसंट्रेटर मौजूद हैं। समय-समय पर मॉक ड्रिल के जरिए तैयारियां परखी जाती रहीं हैं।


राजकीय मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का वार्ड सुरक्षित
कोरोना की दस्तक को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। पहले से बने 20 बेड के वार्ड को सुरक्षित कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। इनमें दो सक्रिय हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर व कंसंट्रेटर भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed