{"_id":"692606440266107c3904cd88","slug":"the-grooms-girlfriend-created-a-ruckus-in-the-wedding-procession-and-the-wedding-was-called-off-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158695-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दूल्हे की प्रेमिका ने बरात में किया हंगामा, टूट गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दूल्हे की प्रेमिका ने बरात में किया हंगामा, टूट गई शादी
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक बरातघर में सोमवार की रात आयोजित शादी समारोह की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया, जब वहां दूल्हे की प्रेमिका ने हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे से कोई जवाब देते नहीं बना, तो दुल्हन ने भी उससे शादी करने से इन्कार कर दिया। देर रात तक समझौते की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन बात नहीं बनी। वर पक्ष को तिलक में लिए गए 14 लाख रुपये भी कन्या पक्ष को लौटाने पड़े और बरात बिना दुल्हन के लौट गई।
इससे पहले, शादी हाल में बरात बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से पहुंची थी। कन्या पक्ष ने बरात का स्वागत किया और जयमाल की तैयारियां होने लगीं। इसी दौरान दूल्हे के मोबाइल पर लगातार फोन आने लगे। बार-बार फोन बजने से परेशान दूल्हा कई बार स्टेज छोड़कर इधर-उधर जाता दिखा। थोड़ी देर बाद दूल्हे के ही गांव की एक युवती वहां आ गई। उसका कहना था कि दूल्हे से उसकी शादी तय हुई थी। युवती ने दूल्हे के साथ कुछ तस्वीरें भी दुल्हन पक्ष को दिखाईं।
यह सब देख दूल्हा कुछ बोलने के बजाय खामोश रहा। मामले की जानकारी होने पर दुल्हन ने नाराजगी जताते हुए शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों ने काफी देर तक समझाने-बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। आखिरकार बरात बिना दुल्हन के लौट गई। यही नहीं, दुल्हन पक्ष ने तिलक में दिए गए करीब 14 लाख रुपये भी पुलिस की मध्यस्थता में वर पक्ष से वापस ले लिए। अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है।