फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Govindganj substation will remain closed for ten hours today due to panel replacement work.

Shahjahanpur News: पैनल बदलने के चलते आज दस घंटे बंद रहेगा गोविंदगंज उपकेंद्र

Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The Govindganj substation will remain closed for ten hours today due to panel replacement work.
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र से मंगलवार को करीब दस घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी। उपकेंद्र पर 11 केवीए के जर्जर वीसीबी पैनल को बदलने का कार्य होगा। शट डाउन के समय अवधि बढ़ भी सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से पूर्व में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

उपकेंद्र पर लगे वीसीबी पैनल काफी जर्जर हो चुके हैं। गर्मी में पैनल बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई थी, लेकिन उपभोक्ताओं को गर्मी में आने वाली दुश्वारियों को देखते हुए कार्य नहीं कराया गया। भीषण सर्दी में कम खपत होने के चलते अब कार्य होगा। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से पानी की टंकी आदि भरने का काम सुबह ही कर लेने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

जेई मोहम्मद कफील ने बताया कि मंगलवार को उपकेंद्र पर सुबह दस बजे तक कार्य शुरू हो जाएगा। रात आठ बजे तक पैनल लगने का कार्य पूर्ण होगा। इस अवधि में 11 केवीए फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता संयम बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed