Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Governor told the students to forge ahead in research and innovation

शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय में राज्यपाल बोलीं- शिक्षा केवल डिग्री नहीं, ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में उतारें

Wed, 04 Nov 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2026 01:26 AM IST
सार

 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष तकनीक और शोध में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने शिक्षा को व्यावहारिक जीवन में उतारने और नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
Governor told the students to forge ahead in research and innovation
स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती से मुलाकात करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : स्रोत- विश्वविद्यालय

विस्तार

राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को शाहजहांपुर के स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अंतरिक्ष तकनीक और शोध के नए क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि अर्जित ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में उतारना भी है।

विज्ञापन


समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रवेश और अन्य प्रशासनिक कार्य समयबद्ध ढंग से कराने के साथ परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन और उनके अभिभावकों से संवाद करने की जरूरत बताई। विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रखने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


परिसर भ्रमण के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके प्रयोगों की जानकारी ली। पुस्तकालय में दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और पुस्तकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की भावना से कार्य करें। इस दौरान उन्होंने तीन पुस्तकों का विमोचन किया और विश्वविद्यालय परिसर में पौधे लगाए।

 

Trending Videos

Governor told the students to forge ahead in research and innovation
पुरातन दस्तावेजों को देखतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : स्रोत- विश्वविद्यालय

नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे व्यावहारिक जीवन में उतारना भी जरूरी है। उन्होंने प्रयोगशालाओं को वास्तविक परीक्षणों के लिए विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने नशामुक्ति के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि नशामुक्त समाज बनाने में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भी जिम्मेदारी है। 

विद्यार्थियों को अंतरिक्ष की ऊंचाइयों और समुद्र की गहराइयों तक पहुंचकर शोध करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने स्वावलंबन को समय की बड़ी जरूरत बताते हुए नैक मूल्यांकन की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने और विश्वविद्यालय की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने पर भी जोर दिया।

Governor told the students to forge ahead in research and innovation
विद्यार्थियों के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, कुलपति प्रो. पीबी श्रीवास्तव व अन्य। - फोटो : स्रोत- विश्वविद्यालय

नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा केवल प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे व्यावहारिक जीवन में उतारना भी जरूरी है। उन्होंने प्रयोगशालाओं को वास्तविक परीक्षणों के लिए विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने नशामुक्ति के लिए व्यापक अभियान चलाने का आह्वान किया। कहा कि नशामुक्त समाज बनाने में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों की भी जिम्मेदारी है। 

विद्यार्थियों को अंतरिक्ष की ऊंचाइयों और समुद्र की गहराइयों तक पहुंचकर शोध करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। उन्होंने स्वावलंबन को समय की बड़ी जरूरत बताते हुए नैक मूल्यांकन की तैयारी अभी से शुरू करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने और विश्वविद्यालय की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने पर भी जोर दिया।

आत्मनिर्भर और आदर्श बने स्वामी शुकदेवानंद विवि : राज्यपाल
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर और आदर्श विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। राज्यपाल ने समीक्षा बैठक में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, समयबद्ध प्रशासनिक कार्य, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन और अभिभावकों से संवाद के निर्देश दिए।

विश्वविद्यालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह, वित्त अधिकारी अर्चना त्रिपाठी और कुलसचिव वीके मौर्य ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल ने परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी शुकदेवानंद के मंदिर में पूजन-अर्चना कर पुष्पांजलि अर्पित की।

समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का संचालन पूरी पारदर्शिता और स्पष्ट कार्ययोजना के अनुसार होना चाहिए। प्रवेश परीक्षा सहित सभी प्रशासनिक कार्य नियमित और समयबद्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर बनाना सभी का पहला लक्ष्य होना चाहिए।

उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को उनकी उत्तरपुस्तिकाओं और परीक्षा प्रदर्शन से जुड़ी कमियों की जानकारी देने के निर्देश दिए। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष मार्गदर्शन और उनके अभिभावकों से संवाद करने के लिए भी कहा। उन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति और नैक की तैयारी पर जोर दिया।

प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों से किया संवाद
राज्यपाल ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर दुर्लभ पांडुलिपियों को देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने इन्हें संरक्षित करने और पुस्तकों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ई-बुक्स, ई-जर्नल्स और कंप्यूटर सुविधाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने वाचनालय और अतिगोपनीय कक्ष का लोकार्पण भी किया। विज्ञान प्रयोगशालाओं में उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके प्रयोगों के बारे में सवाल किए। उन्होंने सभी विभागों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभागीय पुस्तकालय विकसित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed