{"_id":"69838b0723225ccd240c17b1","slug":"the-governor-general-reviewed-the-preparations-for-the-procession-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-820320-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बड़े लाट साहब जुलूस की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बड़े लाट साहब जुलूस की तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बड़े लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत सीओ सिटी पंकज पंत ने अधिकारियों की समन्वय बैठक की। इस दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सतत निगरानी रखने एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी निर्वहन करने के संबंध में निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्जों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन से संवाद स्थापित कर शांति, सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखने के लिए अपील करने तथा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थाना सदर बाजार प्रभारी ब्रजेश सिंह, चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
इधर, लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने के लिए बुधवार को चौक कोतवाली में बैठक हुई। इसमें एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एडीएम व सीओ सिटी पंकज पंत ने लोगों से चर्चा की। अधिकारियाें ने कहा कि बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने व सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में सहयोग करने की अपील की गई।