{"_id":"680fd44fcaa46cb2480ac355","slug":"the-girl-students-saw-the-way-the-police-workthey-broke-the-silence-and-asked-questions-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-142685-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छात्राओं ने देखा पुलिस के काम करने का तरीका...चुप्पी तोड़ पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छात्राओं ने देखा पुलिस के काम करने का तरीका...चुप्पी तोड़ पूछे सवाल
Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन में भ्रमण के दौरान छात्राओं को जानकारी देते इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। संव
शाहजहांपुर। हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने आरसी मिशन थाने का भ्रमण कर पुलिस के काम करने का तरीका काफी नजदीक से देखा। छात्राओं ने चुप्पी तोड़ते हुए पुलिस अफसरों से सवाल कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त-पुलिस कार्यक्रम में आरसी मिशन थाने में पहुंचीं छात्राएं शुरुआत में काफी हिचकिचा रहीं थीं। वहां सीओ यातायात संजय कुमार ने बातचीत शुरू की तो छात्राओं ने भी चुप्पी तोड़ सवाल पूछने शुरू कर दिए। सीओ संजय कुमार ने कहा कि पुलिस भी आपके समाज से ही आती है। छात्राओं से कहा कि आपकी खामोशी नुकसान पहुंचा सकती है। राह चलते कोई परेशान करे अथवा रास्ता घेरे तो बेझिझक शिकायत करें। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को रोजाना अखबार पढ़ने से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया। प्रधानाचार्य ब्यूटी गुप्ता व शिक्षिका अंजुम भी मौजूद रहीं।
वाहन चलाते समय अपनी लेन में चले
-भ्रमण के दौरान टीएसआई विनय पांडेय ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने पत्रक का वितरण करते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। चार पहिया वाहन चलाने में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। इसी तरह साइकिल चलाते समय छात्राएं हमेशा अपनी ही लेन में चलें। उन्होंने कहा कि छात्राएं यह तय कर लें कि घर से किसी सदस्य को बगैर हेलमेट लगाए नहीं निकलने देना है।
विज्ञापन
इन्होंने पूछे सवाल
- आकांक्षा वर्मा, श्रेया, कोमल पाल, आयुषी, प्रतिभा, राशि, दिव्यांशी, शीतल, मानसी, अनुप्रिया ने पुलिस से सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने बताया कि मुसीबत में फंसे तो 112 पुलिस आपातकालीन सेवा को कॉल करें। 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पॉवर लाइन, 102 गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन है।