फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl students got a close look at the working style of the police.

Shahjahanpur News: छात्राओं ने नजदीक से समझा पुलिस के काम करने का तरीका

Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
The girl students got a close look at the working style of the police.
महिला थाना में अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मौजूद उप निरीक्षक विनय पाण्ड - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल से उतरने के बाद पैदल पुल के जरिए बाहर जाते यात्री।
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुभद्रा देवी महेश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज निगोही की छात्राओं ने महिला थाने में पहुंचकर पुलिस के कार्य करने के तरीके को नजदीक से देखा। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही डॉयल 112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 31 छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन रोड स्थित महिला थाने पर पहुंचीं छात्राओं को टीएसआई विनय पांडेय ने पुलिस के कार्य की जानकारी दी। छात्राओं को हेल्प डेस्क पर ले जाकर बताया गया कि प्रत्येक पीड़ित को यहां आकर अपनी बात बताना पड़ती है। उसके बाद दूसरे पक्ष को बुलाकर उनके मध्य समझौते की कोशिश की जाती है। आपसी सुलह नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद छात्राओं ने सीसीटीएनएस कक्ष ले जाया गया। बताया कि यहीं पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है। उसके बाद दरोगा विवेचना करते हैं। छात्राओं ने मालखाना, बाल मित्र कक्ष और थाना प्रभारी का कक्ष भी देखा। पांडेय ने बताया कि कोई विपदा आने पर वह तुरंत ही 112 पर कॉल करें, तुरंत ही मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें
भ्रमण पर आईं छात्राओं अनुश्री, वर्षा सक्सेना, सरिता व निकिता ने पुलिस से कई सवाल किए। पूछा कि वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखा जाए। इस पर टीएसआई ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, अपनी लेन में चले। अंशिका, भव्या, युवंतिका, ज्योति मणि ने पूछा कि मोबाइल के प्रयोग में क्या सावधानी बरतें। उन्हें जवाब मिला कि अंजान व्यक्ति की कॉल को रिसीव नहीं करें। किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें और अंजान व्यक्ति से वीडियोकॉल पर बात नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed