फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The generator blown off by short circuit line

शार्ट सर्किट से फुंक गई जेनरेटर लाइन

Wed, 19 Aug 2015 12:11 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 19 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
The generator blown off by short circuit line
नगर पालिका परिषद में जेनरेटर से दी जाने वाली बिजली सप्लाई की लाइन फुंक जाने की वजह से नगर पालिका परिषद के काम-काज आधे दिन तक ठप पड़े रहे। दिन में भी पालिका दफ्तर में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के कक्ष की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इससे शार्ट सर्किट होने से उनके कक्ष की वायरिंग में आग लगने से कई तार जल गए। जेनरेटर से दी जाने वाली सप्लाई चेयरमैन के कक्ष से ही दी जाती है। वहां पर वायर जल जाने से सारे दफ्तर की सप्लाई ठप हो गई। इस पर आननफानन में इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर सप्लाई दुरुस्त किए जाने का काम शुरू करा दिया। सुबह 11 बजे के करीब बिजली सप्लाई चले जाने से दफ्तर के सभी कक्षों में अंधेरा फैल गया और कंप्यूटर से संबंधित काम तो बिल्कुल ठप हो गए। बावजूद इसके कई कर्मचारी मैनुअल कार्यों को करते नजर आए। कंप्यूटर पर कार्य करने वाले लिपिक बिजली आने का इंतजार करते नजर आए। मंगलवार को शाम करीब पौने तीन बजे बिजली सप्लाई आने के बाद काम सुचारु रूप से शुरू किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed