फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The gangster, who was injured in a police encounter, has been sent to jail under judicial custody.

Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

Mon, 29 Dec 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The gangster, who was injured in a police encounter, has been sent to jail under judicial custody.
बदमाश से पुलिस की हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पहुंच जांच करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात मघईटोला रोड पर कान्हा गोशाला के पास पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए बादमाश सईद बंजारा को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बदमाश पर पिछले 19 साल में हत्या की कोशिश, भैंस चोरी, गैंगस्टर आदि धाराओं में बरेली, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी व जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 68 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सईद बंजारा निगोही के मोहल्ला ककरा में रह रहा था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रविवार की रात चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि हिस्ट्रीशीटर सईद बंजारा मोहल्ला मघईटोला के पीछे दूध की डेयरियों के आसपास पशु चोरी के लिए रेकी कर रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तुरंत टीम के साथ मौके पर गए। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार बदमाश को घेरने का प्रयास किया तो वह बाइक छोड़कर भागने लगा। चेतावनी देने पर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। दरोगा नितिन कुमार बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तमंचा, कारतूस व बाइक को कब्जे में लिया। एसपी ने बताया कि सोमवार को सईद को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।


--
किशोर अवस्था से ही अपराध की राह पर चल पड़ा था सईद बंजारा

वर्तमान में आरोपी सईद बंजारा की उम्र करीब 32 साल बताई गई है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, सईद बंजार पर पहला मुकदमा 2006 में निगोही थाने में गैंगस्टर का दर्ज हुआ था। उस समय आरोपी की उम्र 13-14 साल थी। पांच साल बाद 2011 में लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाने में पशु क्रूरता की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद सिलसिला चलता रहा। 2012 में निगोही थाने में चोरी व बरेली के क्योलड़िया व हरदोई के पिहानी थाने में सीएस एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद बरेली, खीरी, सीतापुर, हरदोई के कई थानों में उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई। 2025 में खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर की चौक कोतवाली में कुल छह मुकदमे दर्ज हुए। उस पर कुल 68 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed