{"_id":"56f2dabd4f1c1bca5ef14d24","slug":"the-five-teams-will-keep-an-eye-on-holly-hordes-disrupt","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी पांच टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के हुड़दंगियों पर नजर रखेंगी पांच टीमें
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के अवसर पर हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की पांच टीमें हुड़दंगियों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखेंगी। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को होली के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की बैठक की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाते जो भी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस के मोबाइल दस्ते नगर तथा देहात में भ्रमण करते रहेंगे और कोई भी वारदात होने पर तुरंत जा पहुंचेंगे। उन्होंने नागरिकों से बिना मर्जी के किसी पर जबरन रंग न डालने तथा होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है। इस दौरान एसआई संजय शुक्ला, सुभाष कुमार, वेदराम वर्मा, रामनिवास शर्मा, अनुज तिवारी, सूरज पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन