फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The fire caused by cylinder burst spread to six houses

छह घरों में लगी आग लगने से भारी नुकसान

Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
The fire caused by cylinder burst spread to six houses
खुटार के महुआ पिमई गांव में लगी आग बुझाता दमकल कर्मी - फोटो : POWAYAN
खुटार। चाय बनाते समय गैस लीक होने से फटे सिलिंडर के कारण गांव महुआ पिमई में छह घरों में आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव महुआ पिमई निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे उनकी पुत्री आशा सिंह चाय बना रही थी। इस बीच सिलिंडर से गैस लीक होने लगी और आग लग गई। कुछ ही देर में सिलिंडर फट जाने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। गांव के लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी।
विज्ञापन

इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पड़ोस के ही नंदकिशोर, राजेश, हरीराम, राजाराम, नेवाराम के घरों को भी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आए घरों के लोगों ने किसी तरह कुछ सामान निकाला और घरों से भागकर खुद को आग से बचाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस बीच आग लग घरों में रखा अनाज और सारा घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके घर यह हुआ नुकसान
सर्वेश सिंह के घर में चार सीलिंग फैन, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, नौ क्विंटल अनाज, 20 हजार की नकदी, जरूरी कागजात सहित करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजाराम के घर दस हजार रुपये की नकदी, चारपाई, रजाई, कपड़ा, अनाज आदि जलने के साथ ही दो बकरी भी जल कर मर गई। राजेश कुमार के दस हजार रुपये, अनाज, घरेलू सामान, नंदकिशोर के घर अनाज, घरेलू सामान के अलावा एक भैंस भी झुलस गई। नेवाराम के घर खड़ी ठेली, घरेलू सामान, खाद की पांच बोरी, हरीराम के पांच हजार रुपये, अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

खुटार के गांव महुआ पिमई में आग से जले घर

खुटार के गांव महुआ पिमई में आग से जले घर- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed